महीनों बाद एक दिन में सबसे कम आए नए कोरोना केस, मौतें भी कम हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

महीनों बाद एक दिन में सबसे कम आए नए कोरोना केस, मौतें भी कम हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 42,512,186 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,147,301 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 653717 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7137228 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 119014 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 7,909,959 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं और साथ ही इस दौरान 480 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 59,105 मरीज़ ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 90.23 फीसदी है। एक्टिव केस दर 8.26 फीसदी है। मृत्यु दर 1.50 फीसदी है। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी  के करीबचल रहा है। वहीं आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 9,39,309 कोरोना टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल टेस्ट की संख्या 10,34,62,778 हो चुकी है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।

हालांकि गौर करने वाली बात है कि एक दिन में जितने नए मामले आ रहे हैं उससे ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। जहां एक दिन 45,149 नए मरीज मिले हैं वहीं 59,105 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा एक दिन में यानि पिछले 24 घंटे में 480 लोगों की मौत हुई है जो 10 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे कम मौत का आंकड़ा है। 10 जुलाई को 475 मौतें दर्ज हुई थीं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

30860

769576

6587

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

204

3983

58

अरुणाचल प्रदेश

2260

11951

33

असम

17510

185755

906

बिहार

9722

200918

1049

चंडीगढ़ 

653

13167

218

छत्तीसगढ़

23743

150398

1818

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

51

3175

2

दिल्ली

26744

323654

6258

गोवा

2576

39090

576

गुजरात 

13914

149411

3686

हरियाणा

10295

146282

1727

हिमाचल प्रदेश 

2489

17590

291

जम्मू एंड कश्मीर 

7565

82858

1438

झारखंड

5844

92976

866

कर्नाटक

81069

710843

10905

केरल

96688

294910

1332

लद्दाख

736

5126

71

मध्य प्रदेश 

11237

153127

2885

महाराष्ट्र 

141001

1460755

43264

मणिपुर

4166

12857

139

मेघालय

1605

7332

81

मिजोरम

290

2203

0

नागालैंड

1871

6724

31

ओडिशा

15868

264102

1245

पुडुचेरी

3804

29801

588

पंजाब

4217

122721

4117

राजस्थान

16668

167736

1839

सिक्किम

246

3525

64

तमिलनाडु

30606

667475

10924

तेलांगना

18611

211912

1311

त्रिपुरा

1845

28069

343

उत्तराखंड

4425

54958

993

उत्तर प्रदेश 

27317

436071

6882

वेस्ट बंगाल

37017

306197

6487

भारत में कुल मामले

653717

7137228

119014


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।